{"_id":"68752502898fa3ede703bca5","slug":"body-of-woman-was-found-hanging-in-house-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश...पति बोला-पड़ोसी से थे संबंध, आरोपी की पत्नी के पास अश्लील फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश...पति बोला-पड़ोसी से थे संबंध, आरोपी की पत्नी के पास अश्लील फोटो
Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
सार
मैनपुरी में अश्लील फोटो वायरल होने के भय से एक महिला ने जान दे दी। मामले में पति ने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अश्लील फोटो वायरल के भय से खुदकुशी की थी। पति ने पड़ोस के रहने वाले युवक से पत्नी के संबंध होने की बात कही है। आरोप लगाया है पड़ोसी दंपती पत्नी को धमका रहे थे। इस वजह से उसने जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। परिजन की ओर से खुदकुशी किए जाने की बात कही गई थी। मगर, किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। महिला की मौत के मामले में पति ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। केस दर्ज कराते हुए बताया कि पत्नी के पड़ोस में रहने वाले धर्मवीर उर्फ धर्मू से संबंध थे। आरोपी के पास पत्नी की कुछ अश्लील फोटो थीं।

फोटो धर्मवीर की पत्नी पूजा के हाथ लग गई थीं। आरोपी की पत्नी अक्सर उनकी पत्नी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराती धमकाती थी। समाज में बदनाम करने की बात कहती थी। जिस वजह से पत्नी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।
फोटो वायरल होने के भय के चलते पत्नी ने खुदकुशी कर ली। उनकी पत्नी की मौत की वजह आरोपी दंपती हैं। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें-UP: बारिश में दीवार गिरी...मलबे में दबकर बालिका की मौत, मच गई चीखपुकार; दो लोग हुए घायल