{"_id":"6693c6970c2a51901c04ffe0","slug":"body-of-teenage-girl-was-found-hanging-from-noose-in-room-of-house-in-mainpuri-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी में गए थे घरवाले... लौटे तो फंदे पर लटकी मिली नाबालिग बेटी; देखकर चीख पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी में गए थे घरवाले... लौटे तो फंदे पर लटकी मिली नाबालिग बेटी; देखकर चीख पड़े
Sun, 14 Jul 2024 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:07 PM IST
सार
मैनपुरी में घरवाले शादी में गए थे। लौटे तो नाबालिग बेटी फंदे पर लटकी मिली। देखकर चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की देर शाम एक किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन एक शादी समारोह में गए थे। वापस आने के बाद जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोरी की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रकरी निवासी सुभाष 10 जुलाई को पत्नी व बच्चों के साथ छिबरामऊ रिश्तेदारी एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। अगले दिन पुत्री रश्मि (16) रिश्तेदारी से घर वापस आ गई थी। फोन पर लगातार परिजन से बातचीत भी हो रही थी। लेकिन, 12 जुलाई को रश्मि से बात नहीं हुई। शनिवार की देर शाम जब परिजन घर लौटे तो रश्मि का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी जुटाई। किशोरी ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रश्मि की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन