{"_id":"666d9e471be7a2094a04d2b5","slug":"body-of-laborer-found-lying-under-bridge-in-mainpuri-police-investigating-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पुल के नीचे पड़ा मिला मजदूर का शव, सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था; फिर नहीं लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पुल के नीचे पड़ा मिला मजदूर का शव, सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था; फिर नहीं लौटा
Sat, 15 Jun 2024 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:36 PM IST
सार
मैनपुरी में मजदूर का शव पुल के नीचे पड़ा मिला। वह सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। फिर कभी नहीं लौटा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मजदूर के परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की देर शाम रजवाना रोड पुल के नीचे मजदूर का शव पड़ा मिला। सुबह काम पर जाने के लिए निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
मामला भोगांव थाना क्षेत्र के कुलीपुर गांव का है। गांव निवासी गंगा सहाय (32) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर शाम परिजन को सूचना मिली कि गंगा सहाय का शव रजवाना रोड पर पुल के नीचे पड़ा हुआ है। खबर मिली तो रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। मजदूर की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन