{"_id":"6a873f9cb4eaa4da3e009ee2","slug":"body-of-farmer-missing-for-two-days-found-in-pond-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1138939-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तालाब में मिला दो दिन से लापता किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तालाब में मिला दो दिन से लापता किसान का शव
Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 सतीश का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बमरौली में बृहस्पतिवार दोपहर घिरोर-जसराना मार्ग स्थित तालाब में एक किसान का शव दिखाई दिया। गर्दन में काले रंग का पजामा कसा था, जिस वजह से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।गांव बमरौली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक किसान का शव जसराना रोड स्थित तालाब में पड़ा मिला। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि शव गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सतीश कुमार का है। युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस को बताया कि 18 अगस्त से सतीश घर से गायब था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सतीश के गले में पजामा बंधा हुआ था, जिस वजह से लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन