फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BLO Anganwadi workers returned to the freezer

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लौटाए बीएलओ के बस्ते

Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 29 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
BLO Anganwadi workers returned to the freezer
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर अपने बीएलओ के बस्ते वापस कर दिए। इस दौरान कार्यकत्रियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। यही नहीं मांगें न माने जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। कलक्ट्रेट परिसर छावनी बना रहा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पिछले 19 दिन से मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी पीसी गुप्ता से मिला। वार्ता विफल होने के बाद सैकड़ों की संख्या कार्यकत्रियां डीएम कार्यालय पहुंच गई। उनके आक्रामक रुख को देख कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद करीब आधा घंटे से अधिक समय तक कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सभी ने बीएलओ के बस्ते डीएम कार्यालय के सामने रख कर उक्त कार्य करने से मना कर दिया। सरिता शाक्य ने कहा कि जब डीपीओ हौसला पोषण मिशन का कार्य बिना आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के शुरू करा सकते हैं तो बीएलओ का कार्य भी करा लें। डीएम कार्यालय के घेराव की सूचना मिलते ही जिले का फोर्स कलक्ट्रेट आ गया। इस दौरान पूरा कलक्ट्रेट परिसर छावनी बना नजर आया। आधा घंटे बाद जब कार्यकत्रियां वापस धरना स्थल पर लौटीं तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सरिता शाक्य का कहना है कि मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिकारी धमकाकर प्रदर्शन तुड़वाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें सफल नहीं होंगे। इस मौके पर विमलेश चौहान, शशीकिरन, ममता चौहान, ऋचा दुबे, मीरा यादव, शाहीन, रिहाना बेगम, वंदना यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed