फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   blaak pramukh ne lee shapath

ब्लाक प्रमुख ने ली शपथ

Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
blaak pramukh ne lee shapath
शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मैनपुरी ब्लाक के ब्लाक प्रमुख यश चौधरी ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। इसके चलते वे तब निर्धारित समय पर शपथ नहीं ले सके थे। 
विज्ञापन


मैनपुरी ब्लाक के ब्लाक प्रमुख को 18 मार्च को ब्लाक प्रमुख की शपथ लेनी थी। इससे पूर्व ही उनके कोल्ड पर किसानों और कर्मचारियों के बीच फायरिंग हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख यश चौधरी समेत कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके चलते 18 मार्च को वे ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में शपथ लेने नहीं आ सके थे। कारण वहां पुलिस उनको गिरफ्तार करने की तैयारी कर चुकी थी। पूरे दिन पुलिस उनके आने का इंतजार करती रहती थी। लेकिन वह शपथ लेने के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद अब रविवार को ब्लाक प्रमुख यश चौधरी को बीडीओ विकल यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ब्लाक के बीडीसी ने भी शपथ ली। इस दौरान सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर, विधायक भोगांव आलोक शाक्य आदि मौजूद थे। इस संबंध में एएसपी दिगंबर कुशवाह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव के आने के कारण पूरा पुलिस फोर्स वहीं था। इसके चलते ब्लाक प्रमुख की ओर ध्यान ही नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed