फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP will form government in the state on the basis of good governance: baghel

सुशासन के दम पर भाजपा प्रदेश में बनाएगी सरकार: बघेल

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government in the state on the basis of good governance: baghel
संबोधन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा सुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है। घोटाला न तो करती है और न ही करने देती है। दो साल के भाजपा शासन में कोई घोटाला नहीं हुआ है, जबकि कांग्रेस की यूपीए सरकार तो घोटालों की ही सरकार थी। यह कहना है भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल का। वह शनिवार को स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल में ही जनहित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चालू की हैं। निजहित की बजाए सर्वजन हिताय ही भाजपा का मूल मंत्र है। सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत ने कहा कि अबकी बार यूपी में भाजपा की ही सरकार बनेगी। सपा का गुंडाराज और बसपा का जातिवाद प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती है। भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। एटा के राहुल गुप्ता एडवोकेट ने कहा आज मीडिया और सोशल मीडिया का जमाना है। भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा कार्य एक व्यापक राष्ट्रीय विचार के साथ ही अच्छे परिवार का अंग है। हमको अपना आचरण पारदर्शी रखना चाहिए।
विज्ञापन


अश्विनी भारद्वाज फीरोजाबाद ने कहा भारतीय संस्कृति ही भूमि को माता और जन को संतान के रूप में देखती है। हमारी संस्कृति का किसी भी देश की संस्कृति से कोई मुकाबला नही ंहै। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। इस बार सपा का उसकी ही भाषा में जिले के हर मतदान केंद्र पर जवाब दिया जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन का शुभारंभ जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और पूर्व विधायक अशोक चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी रामनरेश अगिभनहोत्री, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद तोमर, मदन चौहान, शिवदत्त भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य अरविंद राजपूत, राहुल राठौर, सौरभ दुबे, सुनील वर्मा लालू, विक्रम कश्यप, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, मंजूषा चौहान, बीना श्रीवास्तव, ममता राजपूत, मनोरमा सिंह, कविता राठौर, संजय चौहान, करनपाल सिंह, अजयपाल सिंह, शेरसिंह भदौरिया, विनोद शर्मा, संदीप कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed