फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP minister Anoop Pradhan said Akhilesh Yadav is not a Shudra he comes from a backward caste In Mainpuri

श्रीरामचरित मानस विवादः अखिलेश के गढ़ में भाजपा मंत्री ने बताई उनकी जाति, कहा-वह शूद्र नहीं इस वर्ग से आते हैं

Tue, 07 Feb 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 08:04 PM IST
सार

मैनपुरी पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा सीएम से जाति पूछने की बात पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शूद्र नहीं हैं। 

विज्ञापन
BJP minister Anoop Pradhan said Akhilesh Yadav is not a Shudra he comes from a backward caste In Mainpuri
मंत्री अनूप प्रधान ने सपा को निशाने पर लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में श्री रामचरित मानस को लेकर छिड़ा विवाद कम नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को मैनपुरी पहुंचे राजस्व विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनूप प्रधान ने भी इस पर चर्चा की। उन्होंने इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव शूद्र नहीं हैं, वे पिछड़ी जाति से आते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बहकावे में अब जनता आने वाली नहीं है। जनता सब कुछ बखूबी जानती है। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जन आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है। सरकार की अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है। सबका साथ सबका विकास ही सरकार का लक्ष्य बना हुआ है।

विज्ञापन

2024 में भी बनेगी भाजपा की सरकार

कहा कि जातिगत जनगणना के बारे में सरकार निर्णय लेगी। महंगाई पर कहा कि कुछ चीजों के दाम बढ़े हैं तो कुछ चीजों के कम भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा की ही केंद्र में सरकार बनेगी। निकाय चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP minister Anoop Pradhan said Akhilesh Yadav is not a Shudra he comes from a backward caste In Mainpuri
मंत्री ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से वार्ता की - फोटो : अमर उजाला

संगठन की मजबूती को एकजुट होकर काम करें

इससे पहले प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने को कहा। कहा कि भाजपा ही ऐसा दल है, जिसमें हर कार्यकर्ता का सम्मान है। 

कहा कि कार्यकर्ता ही विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक बन सकता है। पार्टी में लोकतंत्र है। लोकतोत्रिक मूल्यों के आधार पर संगठन काम करता है। पदाधिकारी पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य करें। कार्यकर्ता पार्टी की जान हैं। कार्यकर्ताओ की दम पर उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनी है।

BJP minister Anoop Pradhan said Akhilesh Yadav is not a Shudra he comes from a backward caste In Mainpuri
मंत्री ने कहा कि- निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा 

उन्होंने कहा कि अमृत काल का बजट सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा है। अपराधियों के लिए जीरो टोलरेंस की नीति है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की दम पर ही भाजपा निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

BJP minister Anoop Pradhan said Akhilesh Yadav is not a Shudra he comes from a backward caste In Mainpuri
दो दिन पहले अखिलेश भी पहुंचे थे मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, गोविंद भदौरिया, अनुजेश प्रताप सिंह, प्रदीप तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान ममता राजपूत, साधना तिवारी, अमृता चौहान, नीतू चौहान, अरविंद तोमर, आशू दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed