फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   BJP leader son video scandal Videos uploaded on foreign websites

भाजपा नेत्री के बेटे का अश्लील वीडियो कांड: विदेशी वेबसाइट्स पर अपलोड हुए Video, 130 से कहीं अधिक हैं ये नंबर

Mon, 02 Jun 2025 08:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों को चेताया है कि वायरल वीडियो, जिन-जिन लोगों के पास हैं, वे उनको डिलीट कर दें। अगर, वीडियो अपने परिचित, दोस्त, रिश्तेदारों को प्रसारित किए तो पुलिस की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

विज्ञापन
BJP leader son video scandal Videos uploaded on foreign websites
कथित भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता और आरोपी बेटा शुभम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की कथित नेत्री सीमा गुप्ता के विवाहित बेटे शुभम गुप्ता और उसकी प्रेमिका का अश्लील वीडियो कांड थम नहीं रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो विदेशों से संचालित कई वेबसाइट्स पर भी अपलोड हो चुके हैं। पुलिस इन वीडियो को वेबसाइट्स से हटवाने के प्रयास में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो वायरल का स्रोत पता करने के लिए गिरफ्तार शुभम गुप्ता के साढू नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को जेल भेजे जाने के बाद उसका मोबाइल सीज करते हुए जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा शीतल गुप्ता, खुशबू और शुभम गुप्ता के मोबाइल, लैपटॉप भी जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रही महिला के पुलिस ने वादी के तौर पर सोमवार को बयान भी दर्ज किए। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह बताते हैं कि वीडियो वेबसाइट्स से हटवाने के लिए पुलिस अपने स्तर से ई-मेल भेज रही है।

विज्ञापन

वीडियो हैं तो डिलीट कर दें
पुलिस ने लोगों को चेताया है कि वायरल वीडियो, जिन-जिन लोगों के पास हैं, वे उनको डिलीट कर दें। अगर, वीडियो अपने परिचित, दोस्त, रिश्तेदारों को प्रसारित किए तो पुलिस की कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

सार्वजनिक रूप से लोगों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए नीरज कैमरे में कैद
पुलिस की ओर से जेल भेजे गए नीरज गुप्ता का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीड़ को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखा रहा है। इस दौरान कुछ लोग उसके मोबाइल में संचालित वीडियो को अपने मोबाइल में भी कैद कर रहे हैं। पुलिस ने इसी वीडियो को नीरज गुप्ता की गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने का मुख्य आधार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed