{"_id":"f92db16b125a539d5b19f13e95975edd","slug":"bjp-aspirant-could-not-agree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दावेदारों में नहीं बन सकी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दावेदारों में नहीं बन सकी सहमति
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा के समर्थित प्रत्याशी बनने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं में होड़ लगी है। जिला पंचायत सदस्य पद के 32 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के 256 सक्रिय सदस्यों ने आवेदन किया है। दोपहर से देर रात तक चुनाव प्रभारी एवं भाजपा ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष डेविड वर्मा और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रत्येक वार्ड पर सहमति बनाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन अधिकांश वार्डों पर सहमति नहीं बन पाई। चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वालों से बंद कमरे में अलग-अलग बात करने के बाद निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनाकर प्रांतीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 26 सितंबर तक समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
बुधवार को स्टेशन रोड स्थित मैरिज होम पर सुबह 10 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक सक्रिय कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ गाड़ियों से आए थे। दोपहर करीब 12 बजे चुनाव प्रभारी डेविड वर्मा की मौजूदगी में प्राप्त आवेदनों पर विचार शुरू किया गया। प्राप्त आवेदनों में से पहले 104 आवेदन इस आधार पर निरस्त कर दिए गए कि आवेदक पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं। इसके बाद प्रत्येक वार्ड पर एक दावेदार पर सहमति बनाने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। प्रत्येक आवेदक से बंद कमरे में बातचीत कर उनसे जीत का आधार पूछा गया। कई वार्डों पर तो एक-एक दर्जन आवेदकों ने पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। अधिकांश वार्डों पर सहमति नहीं बनने पर तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनाकर प्रांतीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व ही पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची 26 सितंबर तक जारी करेगा। डेविड वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के 32 वार्डों के लिए 256 से अधिक आवेदनों से स्पष्ट हो जाता है कि सपा का सफाया होने वाला है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, राहुल राठौर, विनोद शर्मा, अनूप मिश्रा आदि मौजूद थे।