Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Stubble management will prevent pollution:

Mainpuri News: मिलेट्स महोत्सव में किसानों ने सुनाई पीड़ा

Sat, 21 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 21 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Stubble management will prevent pollution:
फोटो 12 मिलेट्स महोत्सव में सम्मानित किसान और अ​धिकारी। स्त्रोत विभाग
मैनपुरी। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को प्रोत्साहित तो कर रहा है। उनको प्राकृतिक खेती के फायदे भी बता रहा है लेकिन किसानों के मिलेट्स से बने उत्पाद को बाजार में सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जैविक खेती से पैदा होने वाली फसल को सही पहचान और सही बाजार नहीं मिल पा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को आयोजित मिलेट्स महोत्सव में अपने उत्पादों की स्टॉल लगाकर बैठे किसानों ने अपनी पीड़ा बताई।दीवानी रोड पर आयोजित एक दिवसीय मिलेट्स महोत्सव में किसानों को मोटा अनाज के उत्पादन और उसे उत्पाद बनाकर विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया गया। किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन क्षमता बढ़ाने को कहा जा रहा है लेकिन उन उत्पादों को विक्रय करने में लागत के अनुसार दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इससे वह मायूस हैं।जागीर के नगला केल के निवासी किसान मेघ सिंह जैविक खेती करते हैं, इसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले काले गेहूं की खेती करना शुरू किया था। अब वह करीब दो एकड़ में ये खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह दो एकड़ में करीब 25 से 30 क्विंटल पैदावार करते हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब 50 रुपये प्रति किलो है। इसके साथ ही इस गेहूं को खाने से कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और हृदयरोग में फायदा होता है। लेकिन उनके उत्पाद को बाजार में सही पहुंच नहीं मिल पा रही है। इससे उनको काफी नुकसान हो रहा है। इस दौरान उप कृषि निदेशक नरेंद्र त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी शिवसेवक पांडेय के अलावा अग्रणी बैंकों के प्रबंधक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। किसान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मोटे अनाज से कई उत्पाद तैयार करते हैं। इससे वह मठरी, सांखें व खाने के लिए कई स्वादिष्ट उत्पाद बनाते हैं। उन्होंने पोहा पालक, ब्रिगेडियर गन्ना, बारहमासी करेला और कई अन्य उत्पाद बनाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके सभी उत्पाद जैविक हैं। इनका कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने बताया जिले में पोहा पालक की कीमत 10 रुपये किलो और कोलकाता में इसकी कीमत करीब 50 रुपये किलो है। यहां पर हमारे उत्पादों को सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन से नहीं होगा प्रदूषण: उप कृषि निदेशक नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं, बल्कि आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से उनका उचित प्रबंधन कर मृदा की उर्वरा शक्ति को बनाए रखें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

फोटो 12 मिलेट्स महोत्सव में सम्मानित किसान और अधिकारी। स्त्रोत विभाग

फोटो 12 मिलेट्स महोत्सव में सम्मानित किसान और अधिकारी। स्त्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article