Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devuthani Ekadashi: Weddings of 30 Couples

देवउठनी एकादशी : 30 जोड़ों की शादियां

Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 21 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Devuthani Ekadashi: Weddings of 30 Couples
फोटो 27 क्रि​श्चियन तिराहे पर लगा जाम। संवाद
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का मनाई गई। योगनिद्रा में रहे भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चार माह के अंतराल के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। देवउठनी एकादशी पर जिले में 300 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शहर से लेकर कस्बों तक मैरिज होम, गेस्ट हाउस और विवाह स्थलों में शहनाइयां गूंजती रहीं। इसके साथ ही बाजार में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।देवउठनी एकादशी पर घरों में भगवान विष्णु का पूजन किया गया। महिलाओं ने घरों के द्वार पर रंगोली सजाई और दीप जलाकर भगवान के स्वागत की परंपरा निभाई। शाम को घरों और मंदिरों में चौकी सजाकर पूजन किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना की। सिंघाड़ा, शकरकंद और गन्ने की खरीदारी भी दिनभर होती रही।
विज्ञापन

मैरिज होम फुल, बैंड-बाजों की रही गूंज: देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया। जिलेभर के विभिन्न मैरिज होम और विवाह स्थलों में शुक्रवार को शादी समारोह आयोजित हुए। कई स्थानों पर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम होते ही बरातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सजावट, रोशनी और बैंड-बाजे के बीच विवाह की रस्में निभाई गईं। देवउठनी एकादशी पर 300 से अधिक शादियां होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बाजार में जाम ने किया परेशान:
सहालग के कारण बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ गया जिससे लोगों को जाम की सामना करना पड़ा। सदर बाजार और क्रिश्चियन तिराहे पर भी वाहनों की लाइनें लग गई। इसके साथ ही करहल चौराहे पर भी जाम से वाहन लंबी लाइन में काफी देर तक खड़े रहे। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

फोटो 27 क्रिश्चियन तिराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो 27 क्रिश्चियन तिराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article