{"_id":"917f6fa0ffcf93faddee88709410dc47","slug":"bina-bhedabhaav-ke-karenge-vikaas-kaary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव के कराएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव के कराएंगे विकास कार्य
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण शपथ लेने से वंचित रह गए ग्राम प्रधानों को मंगलवार को टीईपी सेंटर के सभागार में शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधानों से कहा कि वह सभी के साथ समानता का व्यवहार करते हुए गांव में विकास कार्य कराएं।
विकासखंड मैनपुरी के 18 ग्राम प्रधान जीतने के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले सके थे। इन ग्राम प्रधानों और सदस्यों को टीईपी सेंटर पर खंड विकास अधिकारी विकल यादव ने शपथ दिलाई। इन ग्राम प्रधानों में विकासखंड के ग्राम लहरामहुअन, लालपुर सथिनी, जवापुर, लहरा एमनीपुर, कांकन, उझैया फकीरपुर, गडे़री, बहादुरपुर, सिकंदरपुर समेत 18 ग्राम प्रधान शामिल थे। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान समानता के साथ व्यवहार करें। गांव के विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करें। इस मौके पर सचिव ओमशरन, सचिव प्रवीन मिश्रा, अनुराग सक्सेना आदि मौजूद रहे।
कुरावली। मंगलवार की सुबह खंड विकास कार्यालय में बीडीओ अजीत वर्मा ने 26 ग्राम प्रधानों तथा 247 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर एडीओ पंचायत राजीव दुबे, राजकमल मिश्रा, अरुण यादव, मनोज प्रभाकर, ग्राम प्रधान गुलशन, प्रमोद कुमार, यतेंद्र कुमार उर्फ शीलू यादव, रूप सिंह शाक्य, नीलम राठौर, संदीप राठौर, ओमवीर सिंह, खेतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।