{"_id":"641ef1da43ae39ef91093b83","slug":"bike-rider-uncle-nephew-killed-in-pickup-collision-in-mainpuri-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, सरसों का तेल निकलवाकर वापस घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत, सरसों का तेल निकलवाकर वापस घर लौट रहे थे
Sat, 25 Mar 2023 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Mar 2023 06:36 PM IST
सार
मैनपुरी में सरसों का तेल निकलवाकर वापस घर लौट रहे चाचा-भतीजे को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों का तेल निकलवाने चक्की गए थे
हादसा भोगांव थाना क्षेत्र में भनऊ मार्ग पर हुआ। दरअसल थाना क्षेत्र के ही वरधनियां गांव का है। गांव निवासी फूल सिंह (55) शुक्रवार की शाम रिश्ते के भतीजे बलराम सिंह (25) को साथ लेकर बिछवां थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव सरसों का तेल निकलवाने गए थे। देर शाम को सरसों का तेल लेकर चाचा-भतीजे बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। भनऊ मार्ग पर ज्ञानस्थली स्कूल के पास पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मॉर्चरी पहुंचे परिजन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक पिकअप को छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा-भतीजा को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन रोते-बिलखते मॉर्चरी पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन