फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bike rider dies after being hit by bus on Diwali

UP: दिवाली पर रोडवेज बस ने राैंदा बाइक सवार...युवक की माैत, परिवार में मचा कोहराम; एक साल पहले हुई थी शादी

Mon, 20 Oct 2025 06:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 20 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

दिवाली पर मैनपुरी के बेवर में दर्दनाक हादसा हुआ। घर जा रहे बाइक सवार युवक को बस ने चपेट में ले लिया। इससे युवक की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by bus on Diwali
हादसे में युवक की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दीपावली के दिन रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत हो गई। त्योहार पर युवक की मौत से कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार पंकज कुमार पुत्र तेज सिंह निवासी खरौलिया 25 वर्ष कस्बा बेवर से वापस अपने घर जा रहा था। पीछे से आ रही महोबा डिपो रोडवेज बस ने ग्राम जोगा के सामने पंकज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी बेवर लाया गया।


हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय पंकज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवाया है। मृतक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। घर में 20 दिन पूर्व पुत्र का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed