{"_id":"5894c6054f1c1b313de84b54","slug":"bicwa-two-murder-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछवा में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछवा में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिछवा में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव नींवरी में छह दिन पूर्व ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों को जेल भेजा गया।
गांव करनपुर नींवरी में छह दिन पूर्व श्रीकृष्ण पुत्र राजबहादुर की शौच के बाद घर वापस लौटते समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई थी। मृतक के पुत्र ने गांव निवासी जयसिंह, फूलसिंह, नीटू, कुलदीप और श्रीराम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार रात थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना पर फर्दपुर तिराहे से आरोपी जयसिंह और फूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जा से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पकडे़ गए आरोपी जयसिंह ने पुलिस को बताया कि बीती चार अगस्त 2015 को गांव निवासी प्रज्ञा पुत्र बालकराम व श्रीकृष्ण पुत्र राजबहादुर ने रात में सोते समय उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। गांव की आबादी की जगह पर वह कब्जा कर रहा था। इसी वजह से उसने श्रीकृष्ण की हत्या की है।