{"_id":"570a96764f1c1b776bc810c8","slug":"bheeshan-garmee-ke-saath-gaharaaya-peyajal-sankat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के साथ गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के साथ गहराया पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही कस्बा के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। अधिकांश हैंडपंप पर सबमर्सिबल डाल रखी है। तो कुछ लोगों ने हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है। पानी की टंकी भी खराब पड़ी हुई हैं।
भीषण गर्मी के साथ पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। कसबा में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब पडे़ हुए हैं। पेयजलापूर्ति के लिए पानी की टंकी शोपीस बनी हुई हैं। टंकी के नलकूप की मोटर तीन दिन से खराब पड़ी हुई है। यदि टंकी चलती भी है तो उसका कोई सप्लाई देने का समय नहीं है। ऐसे मे लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सुबह शाम महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों को घर से दूर निजी सबमर्सिबल पर जाना पड़ता है।
कस्बा के कल्लू खां ने बताया कि मोहल्ला जाटवान और कटरा मोहल्ला में सबसे बुरा हाल है। इन मोहल्लों मे लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की हालत में अधिकांश लोग मजदूरी करते हैं। ऐसे वे लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं। अनीशा बेगम ने बताया कि मोहल्लों मे लगे सरकारी हैंडपंप खराब पडे़ हैं। होली तिराहा पर लगा हैंडपंप सात और कटरा मोहल्ला में देवी के मंदिर के परिसर में लगा हैंडपंप पांच सालों से खराब है। लोगों ने बताया कई बार ग्राम प्रधान को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। कसबा के लोगों ने डीएम से पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में रंजीत जोशी, श्यामवीर सिंह, दलवीर सिंह, अनीस खां, विजय कुमार, हामिद अंसारी आदि शामिल हैं।