फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bhedabhaav mitaane aage aaen mahilaen

भेदभाव मिटाने आगे आएं महिलाएं

Sun, 11 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 11 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
bhedabhaav mitaane aage aaen mahilaen
महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिलाओं की हर राजनीतिक दल ने उपेक्षा की है। महिलाओें में ताकत, बुद्धि, क्षमता सब कुछ है मगर डर आगे बढ़ने से रोकता है। महिलाओं को स्वावलंबी और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। प्रदेश में इस बार भाजपा की ही सरकार बनना तय है। यह बातें भाजपा नेत्री पूर्व मेयर आगरा ने कहीं।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में रविवार को पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य ने कहा नारी को शक्ति, धन, बुद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। हमको अशिक्षा दूर करनी है। राजनीति बुरी चीज नहीं है पर परिवार में सामंजस्य बनाकर ही करनी चाहिए। मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। जबकि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। नोटबंदी से आम आदमी नहीं काला धन रखने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

डाक्टर दीपा अग्रवाल मथुरा ने कहा भाजपा महिलाओं को बराबर का सम्मान देती है। जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। अशिक्षा से ही लैंगिक असमानता बढ़ी है। भेदभाव मिटाना है तो महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा। मिथिलेश राणा कासगंज ने कहा महिलाओं को सम्मान देने के लिए ही सम्मेलन हुआ है। भाजपा ने ही महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा है। उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जिलाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव ने कहा महिलाओें में जागरूकता बढ़ी है। अपना अधिकार पाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। प्रधानमंत्री की योजनाओं का समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है। संयोजक ममता राजपूत ने कहा सपा सरकार में सरकारी धन की लूट हुई है। घर से बाहर निकली महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता अब भाजपा के साथ खड़ी हो गई है। सरिता शाक्य, कविता राठौर, सीमा चौहान, मनोरमा सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राष्ट्रीय परिषद की सदस्य मंजूषा चौहान और संचालन प्रगति चंदेल ने किया। इस मौके पर सुमन पालीवाल, पूनम मिश्रा, कमलेश राठौर, शकुंतला पचौरी, कविता राठौर, शशी गुप्ता, शालिनी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed