फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   betee bachao, betee padhao se judane ka liya sankalp

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से जुड़ने का लिया संकल्प

Mon, 01 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 01 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
betee bachao, betee padhao se judane ka liya sankalp
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देश के विकास के साथ ही वैश्य समाज का आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान है। ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्य समाज की पहचान है। यह बातें प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहीं।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में नागरिक अभिनंदन समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पानी बचाने का संकल्प लिया। मंत्री नंदगोपाल ने कहा प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मात्र 30 दिन में 300 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। एक जुलाई से एक देश एक कर जीएसटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज व लालफीता शाही से मुक्ति मिलेगी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहा प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
विज्ञापन

सामाजिक समरसता वैश्य समाज का आभूषण है। बदायूं से भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने कहा प्रदेश की गैर भाजपा सरकारों ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है। अध्यक्षता कर रहे स्वामी हरिहरानंदजी महाराज ने कहा मोदी योगी सरकार से हिंदुत्व की भावना को बल मिला है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा, जनता की समस्याओं का हर हाल में निराकरण कराया जाएगा। एकेडमी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 70 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रामबाबू सिंह कुशवाह, डा. राममोहन, डा. राकेश गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। संचालन सोमप्रकाश गुप्ता, डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने किया। संयोजक पवन गोयल ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अशोक गुप्ता, मोहनलाल गोयल, अनिल गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, सुनील वर्मा, विजय जैन, सुधीर गुप्ता, जय कुमार, अनिल गुप्ता घिरोर, सरिताकांत भाटिया चेयरमैन बेवर, रमेश गुप्ता, हरीबाबू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed