फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   beees three vaahanon kee giree keematen, 20 hajaar tak chhoot

बीएस थ्री वाहनों की गिरी कीमतें, 20 हजार तक छूट

Thu, 30 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 30 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
beees three vaahanon kee giree keematen, 20 hajaar tak chhoot
शोरूम पर वाहन खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुप्रीम कोर्ट के एक अप्रैल से बीएसथ्री वाहनों की बिक्री पर रोक के आदेश से जिले भर के दो पहिया, चौपहिया के अलावा तिपहिया वाहन डीलर्स की सांसें अटक गई हैं। कारण, जिले में डीलर्स के पास बड़ी संख्या में ऐसे वाहन स्टाक में हैं जो भारत स्टेज थ्री मानक के हैं। कई डीलर्स ने इसके चलते बाइक पर बड़े बड़े डिस्काउंट आफर तक शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में एक दर्जन से अधिक चौपहिया और दो पहिया वाहनों के डीलर्स हैं। इनमें से अधिकांश चौपहिया वाहन तो बीएस फोर स्टेज मानकों को पूरा कर रहे हैं।  लेकिन दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के डीलरों में इस आदेश के बाद से हड़कंप है। हीरो मोटोकार्प के डीलर जस्सी मोटर्स के हरदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के लागू होने के बाद डीलर्स को काफी नुकसान होगा।  
विज्ञापन

 जिले के कई डीलर्स पर एक हजार से अधिक बाइक ऐसी हैं जो बीएस थ्री मानकों की हैं। वहीं टीवीएस कंपनी के डीलर रंजन गंभीर ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। कंपनी से नवरात्र के चलते काफी स्टाक मंगाया था लेकिन अब बीएस थ्री स्टेज की बाइकों की बिक्री बंद हो रही है। इतनी बाइकों को हम कहां ले जाएंगे। होंडा कंपनी की टू व्हीलर कंपनी के डीलर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट को निर्देश लागू करने से पहले कुछ समय देना चाहिए था ताकि स्टाक क्लियर किया जा सके। आदेश के बाद जिले में डीलर्स ने बाइक और स्कूटी पर डिस्काउंट घोषित कर दिया है। ताकि शेष बचे दिन में वह अधिक से अधिक बाइक बेच सकें। विभिन्न कंपनियों के विभिन्न माडल पर 5-20 हजार तक का डिस्काउंट कंपनियां दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार डीलर्स भी परेशान
मैनपुरी। जिले में मारुति कार, महिंद्रा आदि के डीलर हैं। हालांकि चौपहिया वाहनों के अधिकांश माडल बीएसफोर स्टेज के मानक पूरे करते हैं लेकिन कुछ एक नीचे के माडल बीएसथ्री के हैं। उक्त माडल की बिक्री को लेकर डीलर्स में हड़कंप है। हालांकि इस संबंध में कोई भी कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में कारें डीलर्स पर स्टाक में हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed