{"_id":"58b85ebc4f1c1b603e830788","slug":"beaver-millions-stolen-by-breaking-the-locks-of-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बेवर में दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ा और बनकिया में बुधवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। गांव कुशलपुर में चोरी के प्रयास में नाकाम होने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
गांव बनकिया निवासी आलोक सिंह गौर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार की रात को वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में परिवारीजनों के साथ सोए हुए थे। देर रात चोर मकान में घुस आए। कमरे के ताले तोड़ने के बाद अलमारी में रखे दो सोने के हार, छह अंगूठी, सोने की पायलें, आठ जोड़ चांदी की पायल और 80 हजार की नकदी चोरी कर ली। सुबह जागने पर आलोक को घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने बताया कि चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। वहीं दूसरी घटना में चोर गांव बिल्सड़ा स्थित मनोहर सिंह के मकान में सीढ़ी के रास्ते दाखिल हुए। दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे लाखों कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह से लौटकर आए थे। घटना के वक्त सभी अपने कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात ही गांव कुशलपुर निवासी अवनेंद्र सिंह के मकान में चोरों ने घुसने की कोशिश की। आहट सुनकर जब वह जागने के बाद जब अवनेंद्र ने छत पर जाकर शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। कुछ दूर जाकर उन्होंने फायर भी किए। एक ही रात में चोरी की तीन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।