{"_id":"571669074f1c1b33088b46c5","slug":"bdulpurwasi-upset-by-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से भदौलपुरवासी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से भदौलपुरवासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
जलभराव से भदौलपुरवासी परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा स्थिति भदौलपुर चौराहा के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोग परेशान हैं। वहीं राहगीर खरीददारी करते समय वाहन रास्ते में खड़े कर देते हैं, जिससे लोगों को अन्य रास्तों से हो कर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को होती है। लोगों ने डीएम से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी चौराहा से लेकर अंदर गली तक भरा रहता है। गांव से बाजार आने-जाने वाले लोगों को इसी जलभराव से हो कर गुजरना पड़ता है। कई बार छोटे-छोटे बच्चे इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दुकानदार आशीष गुप्ता का कहना कि चार पहिया वाहन चालक गाड़ी इतनी स्पीड में ले जाते हैं कि रास्ते का सारा गंदा पानी दुकानदारों के ऊपर आ जाता है। इससे दुकान में रखा सारा सामान खराब हो जाता है। डा. राम दत्त का कहना है कि यह समस्या पानी की निकासी न होने के कारण बढ़ती जा रही है। जगदीश के मकान के बाहर लगा हैंडपंप जलभराव की चपेट में है। गर्मी के मौसम में रहागीरों को और दुकानदारों को पानी पीने के लिए भटकना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूलों के छात्र-छात्राओं को होती है। यह मार्ग बरनाहल से करहल को जोड़ता है। इसलिए जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण किया जाए। मांग करने वालों में विनोद गुप्ता, संजीव कुमार, जय कुमार, चरन सिंह शाक्य, आमोद गुप्ता, मंजू यादव, नरेंद्र कुमार, अंशु गुप्ता कमलेश कुमार, आदेश कुमार आदि शामिल हैं।