{"_id":"57c593434f1c1bc5162cb01c","slug":"bavaria-gang-robbery-cast-half-dead-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह ने दंपति को अधमरा कर डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह ने दंपति को अधमरा कर डाली डकैती
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
डकैती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र के पडुआ चौराहा के समीप एक मकान में धावा बोलकर सोमवार रात बावरिया गिरोह ने दंपति को लाठी-डंडा और सरिया से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद घर में रखी लाखों की नकदी और जेवर ले गए। वारदात की सूचना पर
हरकत में आई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। एसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। एसपी ने थानाध्यक्ष को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश जारी किए हैं।
पडुआ चौराहा के निकट जीटी रोड किनारे मकान बनाकर रह रहे गोविंद सिंह शाक्य घर के नीचे के हिस्से में बांस बल्ली की दुकान करते हैं। सोमवार देर रात करीब 12 बजे जब वह परिवारीजनों के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। तभी करीब 12 से अधिक कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने धावा बोल दिया। गोविंद और पत्नी किरन पर सोते हुए ही लाठी-डंडा से प्रहार करना शुरू कर दिया। बदमाशाें के हमले में दंपति लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। घटना के समय दंपति के पास उनका पांच वर्षीय पुत्र आर्यन भी सो रहा था। दो पुत्रियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। बदमाशों ने उन्हें पीटकर अधमरा करने के बाद घर में रखी करीब 70 हजार की नकदी और लाखों के जेवर लूट लिए। इसके बाद सभी बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद चीख पुकार सुनकर बच्चे भी जाग गए। सूचना मिलते ही एसपी देवरंजन वर्मा मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वैड टीम ने काफी देर तक घटनास्थल की जांच की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई पुष्पेंद्र ने थाने में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस शक के आधार पर पकडे़ गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है।