फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Barat on the door, the young woman refused marriage

दरवाजे पर आई बरात, युवती ने किया शादी से इंकार

Sat, 29 Apr 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 29 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Barat on the door, the young woman refused marriage
दरवाजे पर आई बरात, युवती ने किया शादी से इंकार - फोटो : अमर उजाला
थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात बरात दरवाजे पर पहुंची तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वजह जानकर परिवारीजनों के भी होश उड़ गए। दूल्हा पहले से ही शादीशुदा था। पत्नी ने शादी रुकवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। रात भर गांव में पंचायत चली। कोई समझौता न होने की दशा में बरात बैरंग ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

एक गांव बरौली निवासी व्यक्ति ने पुत्री की शादी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी प्रेम किशोर के साथ तय की थी। मगर दुल्हन के परिवारीजन इस बात से अंजान थे कि युवक की वर्ष 2010 में ही थाना किशनी क्षेत्र के गांव बरिहा निवासी दीप्ति के साथ शादी हो चुकी थी। लड़की पक्ष को धोखे में रखकर वह शादी रचाना चाहता था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने के बाद पहली पत्नी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शादी रुकवाने की मांग की थी। जिस पर थाना बिछवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेम किशोर को हिरासत में ले लिया था। शाम करीब 7:30 बजे उसे दूसरी शादी न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। मगर इसके बाद भी आरोपी बारात लेकर गांव लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया। बारात चढ़ने लगी इसी बीच किसी ने दुल्हन को प्रेम किशोर के पहले से शादीशुदा होने की बात बता दी। पता लगते ही लड़की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अचानक दुल्हन के मना करने पर परिवारीजनों के होश उड़ गए। मगर जब युवती ने कारण बताया कि परिवारीजन भी उसके फैसले से सहमत हो गए। पोल खुलता देख दूल्हे ने वहां से भागने की कोशिश की मगर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सभी को पकड़ लिया। गांव में पंचायत शुरू हुई मगर कोई हल निकलता न देख बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन

 
घर में पसरा सन्नाटा
बेटी की बरात दरवाजे से वापस लौटने के बाद मां बाप बेहद परेशान हैं। वहीं कुछ रिश्तेदार वापस लौट गए हैं तो कई घर के माहौल को सही करने में जुटे हैं। मेंहदी लगे हाथ लिए युवती भी गुमसुम है। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed