फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bainkon mein kaish khatm, poore din hota raha hangaama

बैंकों में कैश खत्म, पूरे दिन होता रहा हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 13 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
bainkon mein kaish khatm, poore din hota raha hangaama
बैंकों के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं जिले में नोटों की किल्लत बढ़ती जा रही है। रविवार को तो जिले भर में कई बैंक शाखाओं में तो दिन में ही कैश समाप्त हो गया। इसके चलते लोगों ने हंगामा किया। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर फोर्स तैनात करनी पड़ी। इसके अलावा कई स्थानों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। देर शाम तक कई बैंकों में काम तो चलता रहा लेकिन कैश चेंज नहीं किया गया। वहीं सुबह डीएम और एसपी ने बैंकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी बैंक अधिकारियों से प्राप्त की।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों को लग रहा था कि जैसे-जैसे दिन बीतते जाएंगे कुछ राहत मिल जाएगी। लेकिन रविवार को बैंकों के बाहर लगी भीड़ को देखकर लग रहा था कि हालात अभी और बिगड़ेंगे। रविवार को भीड़ का आलम यह रहा कि दोपहर तक कई बैंकों में कैश ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन

ज्योंति में दो राष्ट्रीयकृत बैंक दो हैं। वहीं दो एटीएम हैं। दोनों एटीएम बंद चल रहे हैं। वहीं बैंक ऑफ इंडिया व भारतीय स्टेट बैंक में प्रात: सात बजे से ही महिला व पुरुष लाइन लगा लेते हैं। रविवार को भीड़ के चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ीं। लोगों के हंगामा करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि स्टेट बैंक में तीन काउंटर लगे हैं फिर भी वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी बिना खाते वालों के नोट नहीं बदल रहे हैं। स्थानीय निवासी राम सिंह, मान सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, मानवेंद्र सिंह, अतुल कुमार तोताराम, हंसराज, देवेंद्र कुमार आदि ने बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में रविवार को बैंकों में नोट बदलवाने वालों की भीड़ और बढ़ गई है। पैसे जमा करने और निकालने वालों की भी मारामारी मची रही। बैंकों में भीड़ के चलते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों ने करहल पहुंचकर बैंकों पर स्थिति का जायजा लिया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।
भोगांव में पांच सौ व एक हजार के नोटों को बदलने एवं बैंकों में जमा करने के लिए भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

डाकघर में नहीं पहुंचे नोट
कुरावली। नोट बदलने को लेकर कस्बा स्थित बैंक की शाखाओं व उप डाकघरों के आगे लाइनें लगी हैं। वहीं कस्बा के उप डाकघरों में लोगों को पचास हजार रुपये के फटे नोट दिए गए। इससे बैंककर्मियों व उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम सदर ने शिकायत करने पर परेशानी दूर करने का आश्वासन दिया है।
उप डाकघर गल्ला मंडी के डाकपाल ने बताया कि बैंक से बदलने के लिए मात्र पचास हजार रुपये मिले हैं। वह भी फटे हुए थे। उन्हें लेने से लोगों ने इनकार कर दिया। शिकायत करने पर एसडीएम सदर ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।


डीएम ने मांगा प्रतिदिन 30 करोड़ कैश
मैनपुरी। जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने महानिदेशक संस्थागत वित्त और क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखकर जिले के प्रतिदिन 30 करोड़ रुपये का कैश मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जनपद में 500 रुपये के नए नोट की खेप अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। 2000 रुपये के नए नोट के रूप में मात्र अभी तक जनपद को 30 करोड़ रुपये मिले हैं। जनपद में 127 बैंक शाखाएं हैं। इसमें अधिकांश बैंक शाखाओं में 100, 50 रुपये के नोट समाप्त हो चुके हैं। जनपद के 95 प्रतिशत एटीएम भी चालू नहीं हो सके हैं। इस कारण सभी बैंकों में लाइनें लगी हैं। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। जनपद की समस्त बैंकों, डाकघरों में 500, 1000 रुपये के पुराने नोटों के रूप  में 150 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। जनपद में 25 करोड़ रुपये की प्रतिदिन की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed