फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   baink ka saayaran bajate hee daudee phors

बैंक का सायरन बजते ही दौड़ी फोर्स

Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 21 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
baink ka saayaran bajate hee daudee phors
बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार शाम को स्टेशन रोड स्थित एक बैंक में सायरन बजने से हड़कंप मच गया। वहीं मौके से एक संदिग्ध युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद देर रात उसे छोड़ दिया गया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक बैंक के बाहर कौतूहलवश लोगों की भीड़ लगी रही। देर रात तक अधिकारी बैंक में सायरन बजने की वजह जानने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


स्टेशन रोड पर सेंट्रल बैंक की शाखा है। शाम लगभग 6:45 बजे अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। इसकी सूचना बैंक के बाहर दुकान करने वाले युवक सुशील चौहान ने तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को दी। मामला बैंक से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया। वहीं बैंक अधिकारियों को भी बुला लिया गया। दोनों की मौजूदगी में बैंक का दरवाजा खोला गया। इसके बाद बैंक के अंदर जाकर अधिकारियों ने सायरन बंद किया। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि सायरन कैसे बजा तभी अचानक एक युवक जबरन बैंक में घुस आया। इस पर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने थाने आकर पूछताछ की तो वह अजीब से जवाब देने लगा। बाद में पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इस पर पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

 वहीं देर रात तक बैंक अधिकारी यह पता लगाने के लिए बैंक कार्यालय में ही जांच कर रहे थे कि आखिर सायरन बजा कैसे। इस संबंध में एसपी हिमांशु कुमार का कहना है कि स्टेशन रोड की एक बैंक में शाम को सायरन बजने की सूचना मिली थी। इस पर फोर्स मौके पर भेजा गया था। वहां तकनीकी खराबी के चलते सायरन बजने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक डकैती के चलते फूले हाथपांव
मैनपुरी। एक पखवाड़ा पूर्व कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। उसके आरोपियों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं गुरुवार को बैंक में सायरन बजते ही पुलिस अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। यही कारण है कि सूचना मिलते ही आनन-फानन में फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed