फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Azam Khan's place in prison, not in the cabinet: Sangeet Som

आजम खां की जगह कैबिनेट में नहीं जेल में: संगीत सोम

Tue, 11 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 11 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan's place in prison, not in the cabinet: Sangeet Som
आजम खां की जगह कैबिनेट में नहीं जेल में: संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला
सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां की जगह कैबिनेट में नहीं बल्कि जेल में होनी चाहिए। भाजपा की सरकार बनी तो उनके भ्रष्टाचार की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वे यहां मंगलवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा विधायक ने कहा कि आजम खां ने भ्रष्टाचार से कमाया पैसा जौहर यूनिवर्सिटी में लगाया है। भाजपा की सरकार आने के बाद इसकी जांच की जाएगी। कैराना मामले में उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक नहीं कई कैराना हैं, लेकिन भाजपा इसका विरोध करने के लिए आंदोलन चलाएगी। कहीं भी प्रदेश में कैराना को दोहराने नहीं देंगे। यही नहीं समाज में किसी के भी साथ अत्याचार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति के संबंध में कहा कि बहुत बुरा लगता है कि जब कुछ लोग इस प्रकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं। निजी हितों के लिए सवाल उठाने वालों को शर्म आनी चाहिए। यह दुर्भाग्य पूर्ण है। सर्जिकल स्ट्राइक पर अमर सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने कार्रवाई से पहले मुलायम सिंह से पूछा था। इस संबंध में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे कब कहां और क्या कह दें। उनका कुछ भी पता नहीं है। साथ ही राहुल गांधी के खून की दलाली के बयान और अखिलेश यादव का समर्थन करने के मामले में कहा कि देशद्रोहियों का समर्थन करने से उन दोनों की मानसिकता का पता चलता है कि वे देश से गद्दारी करने वालों की तारीफ करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश की जनता जवाब देगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ के कार्यक्रम पर कहा कि वे वहां रावण का दहन करने आए हैं। हमें भी संकल्प लेना है कि जल्द ही प्रदेश के कई रावणों का हमें दहन करना है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश में वास्तव में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद रूपी रावण बैठे हुए हैं। इस दशहरा पर संकल्प लें कि इन रावणों का हर हाल में अंत करके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed