फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ayush and Deepika leave behind everyone in the district

आयुष और दीपिका ने जिले में सबको पीछे छोड़ा

Mon, 29 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 29 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ayush and Deepika leave behind everyone in the district
आयुष और दीपिका ने जिले में सबको पीछे छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
सीआईएससीई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। पिछले वर्ष से इस बार बेहतर परिणाम देख परीक्षार्थियों के साथ शिक्षकों में भी खुशी का माहौल देखा। इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.8 और 12वीं का 100 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही परीक्षार्थी परिणाम देखने को बेचैन देखे गए। उत्तीर्ण होने को लेकर तो किसी में संशय नहीं था लेकिन अंकों को लेकर परीक्षार्थी अपने हिसाब से गुणा भाग लगा रहे थे। जिले में सीआईएससीई बोर्ड से एक ही स्कूल संचालित है। इसके चलते कई परीक्षार्थी और अभिभावक परिणाम जानने के लिए स्कूल पहुंच गए। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया मौजूद परीक्षार्थियों ने पास होने की खुशी धमाल मचाना शुरू कर दिया। कालेज स्टाफ ने टॉप टेन में शामिल नामों की घोषणा की। इस परीक्षा में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में शहर के आवास विकास कालोनी निवासी आयुष चौहान ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पाया। वहीं स्तुति गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कमल यादव ने 95 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तीनों ही मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। वहीं बारहवीं में शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी दीपिका जुनेजा ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में पहला स्थान पाया है। इसके अलावा गोवर्धन सिंह चौहान ने 94.25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं रिचा यादव ने 91.25 प्रतिशत अंक हासिल कर तीनों ने तीसरा स्थान पाया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य फादर नोवी इममीनएल ने बधाई दी और स्कूल के कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

        
परीक्षार्थी एक नजर में
कक्षा        पंजीकृत    उत्तीर्ण        अनुत्तीर्ण    प्रतिशत
हाईस्कूल    85        84        01        98.8

इंटरमीडिएट    157        157        00        100प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed