{"_id":"56f183564f1c1b547cf14d24","slug":"authorities-erected-by-consensus-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने आम सहमति से बनवाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने आम सहमति से बनवाया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने आम सहमति से बनवाया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना किशनी के ग्राम चतुरीपुर में मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे। घंटों चली पंचायत के बाद आरोपी तालाब से कब्जा हटाने और रास्ता देने के लिए तैयार हो गए।
किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरीपुर निवासी रामनाथ, दीनदयाल, दर्शनलाल ने करीब 12 वर्ष पूर्व तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया था। इस पर तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा चला। कोर्ट ने अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दिया। नौ मार्च को एसडीएम सुरेश सोनी, तहसीलदार राकेश सोनी, किशनी के कानूनगो मयंक गोयल, प्रभारी राजस्व निरीक्षक ब्रजेश कठेरिया, लेखपाल रामगोपाल, साबिर हुसैन व थाना पुलिस के साथ जेसीबी से कब्जा तोड़ना शुरू किया ही था कि महिलाओं व पुरुषों ने टीम पर पथराव कर दिया। टीम बचाव करते हुए भाग खड़ी हुई। उपद्रवियों ने झोपड़ी में आग लगा दी और जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पत्थर लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया था। टीम को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा था। आठ लोगों के खिलाफ लेखपाल ब्रजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मंगलवार को एडीएम एडीएम सूर्य मणिलाल चंद्र, एएसपी, सीओ, एसडीएम पीएसी को लेकर गांव चतुरीपुर पहुंचे। वहां घंटों तक पंचायत होने के बाद दोनों पक्ष खेत के बगल से रास्ता निकालने को तैयार हो गए। दोनों पक्षों की मौजूदगी में जेसीबी से रास्ता बनवाया गया।