फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Attempted rape of a teenage girl who had gone to the fields.

Mainpuri News: खेत पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म कोशिश

Sun, 14 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a teenage girl who had gone to the fields.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 12 जून की सुबह खेत पर गई थी तभी युवक ने उसको पकड़ लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जब घटनास्थल की ओर आए तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि 15 वर्षीय बहन 12 जून की सुबह घर से खेत पर गई थी। जब वह खेत पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद देवा ने पीछे से आकर पकड़ लिया वह बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसे खींचकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर खेत में आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर आए। लोगों को आता देख देवा किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन खेत पर पहुंच गए। युवक की तलाश की मगर वह नहीं मिला। मामले में तहरीर मिलने के बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद देवा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed