{"_id":"579c9e2a4f1c1bab0b21e018","slug":"as-well-as-disaster-relief-lashed-cloud","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ आफत बनकर बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ आफत बनकर बरसे बादल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से आसमान में घुमड़ रहे बादल आखिर शनिवार को बरस ही गए। शाम करीब 4:30 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों को जहां उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं खरीफ की फसलों की बुवाई का रास्ता भी साफ हो गया है।
पिछले कई दिन से गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान थे। शनिवार को जोरदार बारिश हुई। इससे लोगाें ने गर्मी से राहत महसूस की। दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। करीब शाम 4:30 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर 5:15 बजे तक जारी रहा। जमकर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। उधर, युवा सड़कों पर पैदल, साइकिलों और बाइकों पर सवार होकर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश तो हुई लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
45 मिनट की बारिश में नाले-नालियां भरे
45 मिनट हुई लगातार झमाझम बारिश ने पालिका की पोल खोल दी। जरा सी बारिश में नाले, नालियां भर गए। इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर के कचहरी रोड, बीएसएसएल ऑफिस, सीओ कार्यालय के सामने, तांगा स्टैंड, स्टेशन रोड, आश्रम रोड, देवी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।