फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Army recruitment from today

सेना भर्ती आज से

Thu, 04 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 04 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment from today
सेना भर्ती आज से - फोटो : अमर उजाला
जिले के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार से सेना भर्ती का शुभारंभ होगा। यह 15 मई तक चलेगी। सेना भर्ती में प्रतिदिन 20-25 हजार युवाओं के आने की संभावना है। इसके चलते भर्ती स्थल और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वहीं शहर में अव्यवस्ता न फैले इसके लिए शहर को दो जोन और 31 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार से शहर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सेना भर्ती शुरू हो जाएगी। पहले दिन एटा तहसील के युवाओं की भर्ती है। एक अनुमान के मुताबिक पहले दिन करीब 20 हजार युवाओं के आने की संभावना है। सेना की भर्ती के लिए आसपास के क्षेत्रों में छह सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पालिका ने युवाओं के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की है। पालिका ने आठ पानी के टैंकर, दो जनरेटर के अलावा टेंट आदि की व्यवस्था की है। वहीं शहर को दो जोन और 31 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी पर प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं भर्ती के बाद युवाओं के वापस जाने के लिए स्टेडियम के पास करीब एक दर्जन बसें तैयार खड़ी रहेंगी। ताकि बाहर निकलने पर युवाओं को उनमें बैठाकर तत्काल एटा के लिए रवाना किया जा सके। एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव ने कहा कि सेना भर्ती के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। सेना भर्ती को शांतिपूर्वक पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed