फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Army Recruiting youths went on the rampage in

सेना भर्ती में आए युवकों ने मचाया उत्पात

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Army Recruiting youths went on the rampage in
मैनपुरी। नेहरू स्टेडियम में चल रहे सेना भर्ती मेला से निराश होकर लौट रहे कुछ युवाओं ने उत्पात मचाया। श्रंगार नगर के नजदीक वाहन चालकों से मारपीट की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, गुरुवार को भर्ती रैली के सातवें दिन मथुरा जिले के कुल 354 युवक ही शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। शुक्रवार को मथुरा की शेष बची तहसीलों के युवकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

गुरुवार के दिन गुट बनाकर भर्ती से वापस लौट रहे युवाओं ने श्रंगार नगर के बास एक ट्रक को रोक लिया। इसके बाद मुफ्त यात्रा कराने के लिए कहने लगे। चालक के मना करने पर युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे स्थानीय युवक से भी भर्ती में आए युवकों ने मारपीट कर दी। इस पर आसपास खड़े लोगों ने उक्त युवकों को दौड़ा लिया। वहीं भर्ती में आए युवकों के उत्पात मचाने की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। यह देख युवक वहां से निकल गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन सेना भर्ती में आने वाले युवक वाहनों को रोककर जबरदस्ती सवार हो जाते हैं। जब इनसे चालक रुपये मांगता है। तो ये लोग उनके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को मथुरा की मांट और महावन तहसीलों के युवकों की भर्ती थी। दोनों तहसीलों से कुल 10644 युवकों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, भर्ती के लिए कुल 7123 युवक मौके पर पहुंचे। इनमें से 354 युवक शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर सके। एआरओ श्रीकांत ने बताया कि शुक्रवार को मथुरा की अन्य तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। इसके लिए 10813 युवकों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। सेना भर्ती के लिए युवक किस प्रकार तैयारी करते हैं इसकी बानगी एक बार फिर से गुरुवार को देखने को मिली। मथुरा से आए युवकों की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में ताकत के इंजेक्शन और मुहरें बरामद हुईं। जवानों ने उक्त सामान जब्त करने के बाद ही युवकों को भर्ती में शामिल होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed