फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ardiyatia will start gradually from today

आढ़तिया आज से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन

Fri, 14 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 14 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ardiyatia will start gradually from today
आढ़तिया आज से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन - फोटो : अमर उजाला
मंडी के एक आढ़तिया का निरस्त लाइसेंस बहाल कराने तथा गेहूं खरीद में कमीशन बढ़ाने के लिए मंडी के आढ़तिया शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।  मांगें पूरी नहीं होने तक अनशन जारी रहेगा। यह निर्णय फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है। आढ़तियों ने मंडी बंद रखकर गेहूं नहीं खरीदा जिससे पांचवें दिन भी मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार कमीशन बढ़ाने तथा एक आढ़तिया का निरस्त लाइसेंस बहाल किए जाने की मांग को लेकर फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन ने 15 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मंडी परिसर में आढ़तियों ने दुकानें बंद करके गेहूं की खरीद नहीं की। जिससे मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। अध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा प्रशासन ने एक आढ़तिया का लाइसेंस निरस्त करके मनमानी की है। एसोसिएशन की मांग पर लाइसेंस बहाल नहीं करने के विरोध में 15 अप्रैल से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। महामंत्री अनुपम कुशवाहा ने कहा शासनादेश के अनुसार गेहूं खरीद पर ढाई प्रतिशत कमीशन नहीं मिलने तक आढ़ती गेहूं की खरीद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर लक्ष्मी नरायन, प्रदीप पांडेय, हाकिम सिंह, रामवीर सिंह, सियाराम यादव, अनूप मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, बीनू बंसल, मोहित राठौर, नीरज राजपूत, नेमसिंह, घमंडीलाल, संजय भदौरिया, सतीश राजपूत, रामदास यादव, धर्मेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed