फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Aradya will participate in the national chess competition

आराध्या राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Aradya will participate in the national chess competition
मैनपुरी। देवपुरा की आराध्या चौहान अंडर-7 बालिका राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में यूपी की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी। 17 अगस्त से चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह साल की आराध्या इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की पहली शतरंज खिलाड़ी होंगी। उप्र खेल शतरंज संघ ने विशिष्ट प्रविष्टि के द्वारा आराध्या को अंडर-7 बालिका राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

देवपुरा निवासी महेंद्र सिंह चौहान की पुत्री आराध्या सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा दो की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह नियमित रूप से शतरंज खेल का अभ्यास भी करती हैं। इसी साल जिला अंडर-7 बालिका शतरंज चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आराध्या ने यूपी अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया था। इतनी कम उम्र में शतरंज खेल में उनकी रुचि, अभ्यास की निरंतरता और सफलता की संभावनाओं को देखते हुए उप्र खेल शतरंज संघ ने उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उप्र खेल शतरंज संघ के सचिव एके रायजादा ने बताया कि संघ ने विशिष्ट प्रविष्टि के द्वारा आराध्या को चेन्नई भेजनी की तैयारी कर ली है। प्रतियोगिता के लिए उनकी प्रविष्टि करा दी गई है। आराध्या उत्तर प्रदेश की ओर से अंडर-7 राष्ट्रीय बालिका शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी। उप्र खेल शतरंज संघ ने यह निर्णय अभी हाल में ही हुई अंडर-7 उप्र राज्य शतरंज प्रतियोगिता में आराध्या के प्रदर्शन के आधार पर लिया है। आराध्या की इस उपलब्धि पर जिला खेल शतरंज संघ के अध्यक्ष डाक्टर राकेश गुप्ता, सचिव गजेंद्र सिंह चौहान आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed