फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Appealed to the notes of the 'gift'

पास करने की गुहार, नोटों का 'उपहार'

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं में मूल्यांकन के पांचवें दिन कापियों से रुपये निकले। इसकी जानकारी परीक्षकों ने केंद्र के सह उपनियंत्रक को दी। वहीं शुक्रवार को नरसिंह यादव इंटर कालेज में सर्वाधिक मूल्यांकन हुआ। वहीं लगातार परीक्षकों की कमी के चलते समय सीमा के अंदर मूल्यांकन कार्य पूर्ण होते नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चारों केंद्रों पर लगभग डेढ़ दर्जन उत्तर पुस्तिकाओं में से रुपये निकले। इनमें अधिकांश पुस्तिकाएं जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी की थीं। इनमें किसी से 50 रुपये तो किसी से सौ रुपये का नोट निकला। साथ ही लिखा था कि मास्साब रुपये मिठाई के लिए हैं लेकिन पास जरूर कर देना। पूरे दिन रुपये निकलने का सिलसिला चलता रहा। उत्तर पुस्तिकाओं से रुपये निकलने की बात चर्चा का विषय रही। सभी एक दूसरे से पूछते रहे कि उनकी कापियों में रुपये निकले या नहीं और निकले तो कितने।
विज्ञापन

वही राजकीय इंटर कालेज में अब तक 4948 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया। शुक्रवार को भी डिप्टी हेड और परीक्षक अनुपस्थित रहे। नरसिंह यादव इंटर कालेज में अब तक 11169 कापियां चेक हो गईं हैं। क्रिश्चियन में 10686 और नेशनल इंटर कालेज भोगांव में शुक्रवार तक 8937 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपस्थित शिक्षकों का रुकेगा वेतन
डीआईओएस आरपी यादव ने शुक्रवार को चारों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई डिप्टी हैड और परीक्षक अनुपस्थित मिले। पूछने पर पता चला कि वित्तविहीन शिक्षक बहिष्कार के चलते नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय और सहायता प्राप्त शिक्षकों की ड्यूूटी मूल्यांकन कार्य में लगी है। उसके बाद वह अनुपस्थित हैं। उन शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए वेतन रोका जाएगा।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed