{"_id":"58c97d524f1c1b4c7d32a40f","slug":"apex-boom-sprouting-finding-the-reason-for-the-officers-and-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके से दहला औंछा क्षेत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके से दहला औंछा क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
तेज धमाके से दहला औंछा क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव हवेली के समीप बुधवार दोपहर एक तेज धमाके के साथ क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। अधिकारी और ग्रामीण धमाके की वजह तलाशने में जुट गए। काफी तलाश के बाद क्षेत्र में कोई भी वस्तु नहीं मिली। जानकारी मिली है कि क्षेत्र से फाइटर प्लेन गुजरे थे।
दोपहर आसमान में तेज धमाके साथ ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हर कोई धमाके की वजह जानने में जुट गया। ग्रामीणों ने चर्चा शुरू हो गई कोई आसमान से किसी वस्तु के गिरने की बात कह रहा था तो कोई बादल फटने की चर्चा कर रहा था। ग्रामीण एक साथ क्षेत्र में छानबीन में जुट गए। जानकारी होने के बाद एसडीएम देवेंद्र, सीओ कुरावली शमशेर सिंह और थानाध्यक्ष भी क्षेत्र में जांच के लिए पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से तलाश का ये सिलसिला शाम तक चलता रहा। गांव हवेली में धमाके से मकान हिल जाने की जानकारी मिली। जब वहां पहुंचे तो ग्रामीण बलराम, सत्यप्रकाश, केशव चतुर्वेदी जयवीर आदि ने बताया कि वहां से कुछ फाइटर प्लेन गुजरे थे। वह शायद प्रशिक्षण कर रहे थे इस दौरान कोई धमाका हुआ है। न तो कोई वस्तु आसमान से गिरी है न हीं बादल फटे हैं। कोई मकान भी नहीं हिले थे। हकीकत सामने आने के बाद अधिकारी वापस लौट गए। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं घिरोर क्षेत्र में धमाके आवाज सुने जाने की चर्चा है।