फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Anushka Chauhan won the silver medal in the javelin throw.

Mainpuri News: सड़क हादसे में पीआरडी कर्मी की मौत

Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anushka Chauhan won the silver medal in the javelin throw.
मृतक पुष्पराज
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार शाम को साइकिल से घर जा रहे पीआरडी कर्मी को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी 42 वर्षीय पुष्पराज सिंह पीआरडी में कर्मचारी थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह एलाऊ चौराहे के पास ड्यूटी खत्म कर साइकिल से गांव जा रहे थे। तभी मधुपुरी गांव के मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पराज घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed