{"_id":"57d406264f1c1b5d78318754","slug":"another-woman-confirmed-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और महिला में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और महिला में डेंगू की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ाहर के मोहल्ला रघुराजपुरी के दो लोग जहां आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं एलाऊ के गांव जागीर में भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। एक महिला में पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव जागीर निवासी स्नेहलता (25) पत्नी ब्रजेश को तेज बुखार आने पर परिवारीजन निजी चिकित्सालय ले गए। यहां डाक्टरों से डेंगू की पीड़ित बताया। इसके बाद परिवारीजनों ने स्नेहलता को जिला अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया। मोहल्ला रघुराजपुरी और मलिक मिल कालोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीमें उपचार को दौड़ीं। इन मोहल्लों में चार दिन पहले बुखार से पीड़ित आठ लोग में से तीन में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मोहल्ले में टीमों ने बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच की।
झोलाछाप की हो रही चांदी
मैनपुरी। डेंगू की दहशत में झोलाछाप की चांदी हो रही है। जरा सा बुखार आने पर लोगों को डेंगू का डर सताने लगता है। झोलाछाप मरीजों को भय दिखाकर रुपये वसूल रहे हैं। वहीं डेंगू होने पर झोलाछाप ठीक करने का दावा करते हैं और हालात बिगड़ने के बाद हाथ खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
बुखार आने पर झोलाछाप को न दिखाएं बल्कि योग्य चिकित्सक से उपचार लें। हर बुखार डेंगू नहीं होता। जिला अस्पताल में वायरल फीवर और डेंगू के उपचार की पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।
- डाक्टर केके शर्मा, सीएमओ