{"_id":"576ec4c14f1c1bc525b4a198","slug":"annprasn-made-for-children-up-to-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह तक के बच्चों को कराया अन्नप्राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह तक के बच्चों को कराया अन्नप्राशन
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
छह माह तक के बच्चों को कराया अन्नप्राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर केंद्रों पर छह माह तक के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण केंद्र बंद मिलने व बच्चे कम मिलने पर छह कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसमें छह माह तक के सभी बच्चों को पहली बार केंद्राें पर अन्नप्राशन कराया गया। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार देना है। ताकि बच्चे स्वस्थ रह सकें। शनिवार को यदुवंश नगर के केंद्र सहित सभी केंद्रों पर कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इस दौरान केंद्रों पर माताएं अपने छह माह के बच्चों को लेकर पहुंची। इस दौरा जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ जयंती देवी, सुपरवाइजर रेखा यादव ने भी बच्चों को अन्नप्राशन कराया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव ने छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह आंगनबाड़ी केंद्र हिंदपुरम पहुंचे। यह केंद्र बंद मिला। इसके अलावा आवास विकास, अवध नगर स्थित केंद्र भी बंद मिले। वहीं उत्तरी छपट्टी स्थित, बंशीगौरहा, नगला कीरत आदि स्थानों पर स्थित केंद्रों पर बच्चे न के बराबर मिले। इसके चलते उन्होंने सभी छह कार्यकत्रियों और छह सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।