फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Anganwadi worker sent to jail for making lewd remarks on CM in Mainpuri

UP News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जेल, अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

Sat, 01 Jul 2023 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

मैनपुरी में सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर अन्य कार्यकर्ता थाना पहुंच गईं। यहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। 
 

विज्ञापन
Anganwadi worker sent to jail for making lewd remarks on CM in Mainpuri
भोगांव थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे अधिकारी ने जेल भेज दिया। इस दौरान बेवर थाने में एकत्र हुईं अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता शाक्य के खिलाफ मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मुकदमा बेवर थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सरिता शाक्य को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं को हुई तो थाने में एकत्र हो गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानकारी होने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार भी थाने पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सरिता शाक्य को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से एसडीएम ने जेल भेजा

यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

वीडियो बना रहे पति को हड़काया

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लेकर आई। पुलिस चालान की कार्रवाई कर रही थी। दूसरी ओर अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही थीं। इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति वीडियो बनाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने हड़का दिया। वहीं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि कुमारी ने सीओ पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। इसके बाद वह एसपी से शिकायत करने की बात कहते हुए वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed