{"_id":"64a0192408c8b9a77d0d9525","slug":"anganwadi-worker-sent-to-jail-for-making-lewd-remarks-on-cm-in-mainpuri-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जेल, अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जेल, अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक
Sat, 01 Jul 2023 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:46 PM IST
सार
मैनपुरी में सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी की सूचना पर अन्य कार्यकर्ता थाना पहुंच गईं। यहां उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
भोगांव थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे अधिकारी ने जेल भेज दिया। इस दौरान बेवर थाने में एकत्र हुईं अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता शाक्य के खिलाफ मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मुकदमा बेवर थाने में दर्ज कराया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने सरिता शाक्य को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं को हुई तो थाने में एकत्र हो गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- चंबल का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जानकारी होने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार भी थाने पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। सरिता शाक्य को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहां से एसडीएम ने जेल भेजा
यह भी पढ़ेंः- UP News: मक्का के खेत में हो रही थी हलचल...फिर पहुंची पुलिस, दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन