{"_id":"57433ce74f1c1b1d16691632","slug":"and-the-blown-lightning-storm-drizzle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ और बूंदाबांदी ने उड़ाई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ और बूंदाबांदी ने उड़ाई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 23 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर पड़ी भीषण गर्मी से देर शाम आए अंधड़ और उसके बाद हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। हालांकि इसके चलते शहर से लेकर देहात तक की बिजली गुल हो गई। यही नहीं देहात में जहां होर्डिंग गिर गए, वहीं पेड़ों और बिजली के खंभों के भी गिरने की सूचना मिली है। बता दें कि सुबह जहां तापमान 45.2 डिग्री था, वहीं शाम को यह 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को हालांकि पिछले दिनों की तुलना में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। शाम सात बजे आए अंधड़ और उसके बाद हुई बूंदाबांदी से पारा एक दम लुढ़क गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि यह अंधड़ और बूंदाबांदी होना बिजली विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया। अंधड़ आते ही शहर से लेकर देहात तक दर्जनों स्थानों पर फाल्ट होने से जिले भर की बिजली गुल हो गई। यह स्थिति देर रात तक रही। अंधड़ समाप्त होने के बाद देर रात तक बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे ताकि फाल्ट तलाश कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सके। देर रात तक जिले के बड़े हिस्से की बिजली गुल ही रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं देहात क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटने, पेड़ों के टूटने और होर्डिंग आदि उखड़ने की सूचना मिली है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शहरी एके पांडेय का कहना है कि अंधड़ के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके चलते कई स्थानों पर फाल्ट हुए हैं। जिन्हें देर रात तक सही करने की कवायद चल रही है।