फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Ambulance driver killed in collision with speeding truck in Mainpuri

Mainpuri News: तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, चालक की मौत; घर में मची चीख पुकार

Mon, 04 Sep 2023 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 05:06 PM IST
सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबर मिली को घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Ambulance driver killed in collision with speeding truck in Mainpuri
भोगांव थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। खबर मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की पुरानी बस्ती देवपुरा निवासी नीरज उर्फ भूरे (40) एंबुलेंस सेवा में चालक के पद पर कार्यरत था। रविवार की रात को वह भोगांव से एंबुलेंस लेकर शहर आ रहा था। भोगांव थाना क्षेत्र के परतापुर मोड़ के पास ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर प्रयास के बाद चालक नीरज का शव एंबुलेंस से बाहर निकाला। इसके बाद मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed