फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Akhilesh Yadav said we will resolve issue On Congress displeasure over ticket distribution in UP by-elections

यूपी उपचुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की नाराजगी पर अखिलेश यादव की दो टूक, कही ऐसी बात... पढ़ें पूरी खबर

Mon, 21 Oct 2024 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said we will resolve issue On Congress displeasure over ticket distribution in UP by-elections
करहल उपचुनाव के लिए तेजप्रताप यादव के नामांकन में पहुंचे अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व अन्य - फोटो : संवाद

विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए मैनपुरी की करहल सीट प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित सीट है। क्योंकि यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे। उनके इस सीट को छोड़ने के बाद यह खाली हुई है। हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में अच्छे प्रदर्शन से सपा प्रमुख ऊर्जावान दिख रहे हैं। वहीं भाजपा इस सीट को जीतने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन


इसी बीच उपचुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में खींचतान की खबरें भी सामने आई। कहा गया कि उपचुनाव में कांग्रेस को महज दो सीटें सपा ने दी हैं, इसलिए वह नाराज है। 21 अक्टूबर को सपा से तेज प्रताप यादव ने नामांकन पर अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे थे। तो मीडिया ने उनसे गठबंधन के तनाव पर सवाल पूछा। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस पर अखिलेश यादव ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी नामांकन चल रहे हैं। हमारे दो दलों के बीच की बात है, हम इसका रास्ता निकाल लेंगे। हालांकि अब यह तो देखने वाली बात होगी कि अखिलेश के प्लान को कांग्रेस कितना मानती है। या उसकी नाराजगी जारी रहेगी।    
विज्ञापन

दरअसल करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा से तेज प्रताप यादव ने नामांकन कर दिया है। उनके नामांकन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे। अखिलेश ने कहा कि तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। करहल की जनता समाजवादी पार्टी को हमेशा चुनती रही है। इस बार चुनाव में पहले से अधिक समर्थन मिलेगा। इसके चलते चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है। 
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। पत्रकारों की भी गिरफ्तारी कराई जा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि करहल की जनता के सामने मशीनरी का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ। टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि यह आपसी मामला है। हम हल निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही थी, इसलिए चुनाव रोका गया।

उन्होने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया। भाजपा किसी को न्याय नहीं दे सकती है। इस बार जनता पूरा हिसाब-किताब करेगी। ये सरकार जाने वाले लोगों की है। उनके पास समय नहीं है। उपचुनाव में जनता इन लोगों को हराकर विदाई का रास्ता खोल देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed