{"_id":"578133a44f1c1bca497fa164","slug":"after-twenty-years-in-the-pond-water-will-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे तालाब में बीस साल बाद आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे तालाब में बीस साल बाद आएगा पानी
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
सूखे तालाब में बीस साल बाद आएगा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड बेबर के ग्राम विनोदपुर के तालाब में बीस साल बाद फिर से पानी आएगा। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सालों से सूखे तालाब में पानी लाने का प्रण ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम विनोदपुर में करीब तीन बीघा का एक तालाब है, जो सालों से सूखा पड़ा हुआ था। ग्राम प्रधान अरुणेश मिश्रा ने विगत दिनों ग्रामीणों के साथ बैठक कर तालाब के जीर्णोद्वार एवं समतलीकरण का निर्णय लिया। इस पर शनिवार को विधिवत कार्य शुरू हो गया। ग्राम प्रधान अरुणेश कुमार ने बताया कि सालों से वीरान पड़े तालाब में पानी आने से इस भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को प्यासा नहीं रहना पडे़गा। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों तरफ बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बारिश का पानी भी तालाब में आए इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। शनिवार को मनरेगा के तहत करीब दो दर्जन ग्रामीण तालाब की खोदाई एवं समतलीकरण में जुटे रहे। लक्ष्मी नारायन, राजा बाबू, संतोष मिश्रा, सुशील मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राम लखन, विजय, दम्मी लाल, किशोरी देवी, आफताब, शीवू, हसमुद्दीन, दीपू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।