{"_id":"5914a9024f1c1bb73785385d","slug":"after-the-murder-of-married-the-dead-body-was-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के बाद शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या के बाद शव जलाया
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Thu, 11 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के बाद शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव खटाना में गुरुवार को ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या करने के बाद शव को आनन-फानन में जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालीजन घर में ताला डालकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने की तहरीर दी है। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवारीजनों से जानकारी ली।
फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव पिलखना निवासी पुरुषोत्तम ने पुत्री रक्षादेवी की शादी आठ वर्ष थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी गिरंद सिंह के साथ की थी। गुरुवार को ससुरालीजनों ने विवाहिता की मारपीट करने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में शव को खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुत्री की मौत की जानकारी मायके वालों को भी नहीं दी गई। इस बीच गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर मायके वालों को पुत्री की हत्या किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब मायके पक्ष के लोग गांव खटाना पहुंचे तो वहां चिता जलती मिली। घर पर जाकर देखा तो ताला लगा हुआ था सभी ससुरालीजन गांव से भाग गए थे।
मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता ने दामाद गिरंद, चचेरे भाई गीतम, विशेष, सुनीता, बाबू पर मारपीट कर हत्या करने और शव को बिना सूचना के जलाने की तहरीर दी। सीओ राजपाल सिंह ने मायके वालों से जानकारी ली। इसके बाद आरोपियों के घर में तलाशी ली गई मगर वहां कोई नहीं मिला। पुलिस भागे हुए ससुरालीजनों की तलाश कर रही है।