फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After receiving two shops sealed irregularity

अनियमितता मिलने पर दो दुकानें सील

Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 26 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
After receiving two shops sealed irregularity
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शासन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एसडीएम भोगांव, एसडीएम किशनी ने बेवर व किशनी क्षेत्र में खाद और बीज की दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दो दुकानें सील कर दी गईं। वहीं कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। कार्रवाई की रिपोर्ट अधिकारियों ने डीएम को दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, एसडीएम भोगांव अविनाश चंद्र मौर्य ने उर्वरक और बीज भंडार की दुकानों पर छापेमारी की। बेवर में मोटा रोड पर यादव खाद भंडार पर खाद और बीज के नमूने लेकर संबंधित अभिलेख न मिलने पर उसे सील कर दिया। दुकानदार मौके से भाग गया। इससे पूर्व कृभको केंद्र बेवर और रानू खाद भंडार पर भी खाद के नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में अभी और छापेमारी की जाएगी। 
विज्ञापन

एसडीएम किशनी विमल कुमार अग्रवाल व अपर जिला कृषि अधिकारी राधेश्याम यादव ने क्षेत्र की 10 खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। कुसमरा में सीताराम महेशचंद्र की दुकान पर छापा मारा। टीम को देख दुकानदार भाग गया। अधिकारियों ने दुकान सील कर दी। त्रिपति ट्रेडर्स, दुबे खाद भंडार से जिंक का नमूना लिया। रामनगर में दीपू खाद भंडार, मनोज खाद भंडार के अभिलेख सही नहीं होने पर नमूने लिए। नैगवां तिराहे पर भी तथागत खाद भंडार से खाद और बीज के नमूने लिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरोर कस्बा में भूमि संरक्षण अधिकारी ने एसडीएम के साथ नगर की चार दुकानों से खाद के सैंपल लिए। वहीं टीम को देख अन्य दुकानदार दुकानें बंदकर भाग गए।
कस्बा घिरोर में एसडीएम महेश प्रकाश के नेतृत्व में भूमि संरक्षण अधिकारी विजय शंकर ने वर्धमान खाद भंडार अग्रवाल मशीनरी स्टोर, तोमर खाद भंडार, शेखर खाद भंडार आदि की दुकानों से यूरिया, पोटाश आदि खादों के नमूने लेकर विभागीय कार्रवाई की। वहीं सैंपल टीम के पहुंचते ही अधिकांश दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed