फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   After a long wait at the appointment letter

लंबे इंतजार के बाद मिले नियुक्ति पत्र

Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
After a long wait at the appointment letter
लंबे इंतजार के बाद मिले नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला
15 हजार शिक्षक भर्ती के तहत लंबे समय से नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार कर रहे 280 शिक्षकों को शनिवार को नियुक्ति पत्र दे दिए गए। आठ अभ्यर्थियों की फाइलें संदिग्ध होने के चलते जांच चल रही है। इसके चलते इनके नियुक्ति पत्र रोक दिए गए है। वहीं वहीं 12 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के तहत दो वर्ष पहले 15 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें तीन सौ पद रिक्त चल रहे थे। 2015 में 200 से अधिक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो गई थी। वहीं उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह प्रक्रिया रुक गई। 2016 में कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई। इसमें 300 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर चयन किया गया। शनिवार को 280 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए। वहीं 12 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे। वहीं आठ अभ्यर्थियों की फाइलों में फोटो स्टेट प्रमाणपत्र और संदिग्ध के चलते नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव के निर्देश पर नियुक्ति पत्र देने वाले शिक्षकों को विद्यालय रोस्टर के हिसाब से दिए गए हैं। वहीं प्रभारी बीएसए भारती शाक्य ने सभी शिक्षकों से समय से विद्यालय पहुंच कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद प्रमाणपत्र सही पाए जाने पर उक्त आठ शिक्षकों को भी दे दिए जाएंगे। वहीं जो शिक्षक शेष रह गए हैं। वह किसी भी कार्य दिवस में आकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed