{"_id":"69bd92c44c5f47162001feae","slug":"adios-found-negligence-in-evaluation-examiners-remuneration-deducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-155996-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एडीआईओएस को मूल्यांकन में मिली लापरवाही, परीक्षक का पारिश्रमिक काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एडीआईओएस को मूल्यांकन में मिली लापरवाही, परीक्षक का पारिश्रमिक काटा
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का शुक्रवार को सह जिला विद्यालय निरीक्षक (एडीआईओएस) ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर उन्हें परीक्षक की लापरवाही मिली। परीक्षक ने एक छात्र के अवार्ड पर गलत अंक दर्ज कर दिए थे। एडीआईओएस ने मूल्यांकन प्रभारी को संबंधित शिक्षक का 25 प्रतिशत पारिश्रमिक काटने के निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। शुक्रवार को एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल ने नरसिंह इंटर कॉलेज करहल और जैन इंटर कॉलेज करहल पर चल रहे मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नर सिंह इंटर कॉलेज पर अंकेक्षण के दौरान रसायन विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में छात्र को प्राप्त अंक और अवार्ड पर दर्ज अंकों में अंतर मिला। इस पर उन्होंने मूल्यांकन प्रभारी प्रधानाचार्य को संबंधित परीक्षक का सीसी-25 फार्म भरवाया। एडीआईओएस ने जिले के चारों केंद्र पर मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न करें। छात्रों द्वारा दिए गए उत्तरों का शासनादेश के तहत मूल्यांकन करें। चेतावनी दी कि यदि अंकेक्षण या निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित परीक्षक पर परिषद की गाइड लाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एडीआईओएस ने मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के परीक्षकों को चेतावनी दी है कि वे रविवार से मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित हों अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
23981 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर तीसरे दिन इंटरमीडिएट की 4597 कॉपियां चेक हुईं। यहां कुल परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक 293 में से 93 ही उपस्थित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर हाईस्कूल की 8054 कॉपियां का मूल्यांकन हुआ। यहां 540 में से 276 परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक पहुंचे। नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 8054 कॉपियां चेक हुई। इस केंद्र पर 328 परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक पंजीकृत हैं लेकिन यहां 145 ही पहुंचे। इसी तरह जैन इंटर कॉलेज करहल में तीसरे दिन हाईस्कूल की 6603 उत्तर पुस्तिकाएं चेक हुईं। यहां 477 में से 200 परीक्षक, उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे।